हिमालय प्रहरी

सीएम योगी से मिले लालकुआं सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ अजय गुप्ता व एचआर हेड डॉ पांडेय, उद्योगों के विस्तार को लेकर हुए चर्चा

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान यूपी में उद्योग को स्थापित करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई।

मंगलवार को सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता, मिल के वरिष्ठ अधिकारी एचआर हेड डॉ अरुण प्रकाश पांडेय व प्रबंधक रविन्द्र सिंह ने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ योगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से उत्तर प्रदेश में उद्योगों की स्थापना व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार पूर्वक पर चर्चा की। इस दौरान मिल के अधिकारियों की राज्य में उद्योगों के विस्तार को लेकर सीएम से सकारात्मक वार्ता हुई। मिल के अधिकारियों ने सीएम से भरोसा दिलाया कि वह राज्य के किसानों को पॉपलर व यूके लिपटिस के पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। जिसके बाद जब पेड़ तैयार होंगे तो मिल उन पेड़ो को अच्छे दामों में खरीदेगी। जिसके किसानों की आर्थिकी सुधरेगी। जिसपर सीएम ने मिल अधिकारी को सहयोग का भरोसा दिया।

Exit mobile version