हिमालय प्रहरी

लालकुआं: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत; बैंक कर्मी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं के वीआईपी गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं से घोड़ानाला की ओर जा रहे बाइक सवार और विपरीत दिशा से आ रहे अन्य बाइक सवार के बीच यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर काफी दूर तक रगड़ते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को तत्काल हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय भेजा गया.

घायलों की पहचान लालकुआं नगर निवासी 30 वर्षीय पप्पू साहनी और घोड़ानाला निवासी 40 वर्षीय मोहन सिंह बिष्ट के रूप में हुई है. मोहन सिंह बिष्ट हल्द्वानी के तीनपानी स्थित नैनीताल बैंक में कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की टांग पूरी तरह टूट गई है, जबकि दूसरे के सिर और हाथ-पांव में गंभीर चोटें आई हैं. इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

Exit mobile version