हिमालय प्रहरी

लालकुआं : कच्ची शराब तस्करी में बिन्दुखत्ता निवासी दो तस्कर भारी मात्रा में पाउचो के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता : श्रीमति संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआ के पर्यवेक्षण में डी आर वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआ द्वारा गठित टीम द्वारा नशे एवं शराब के विरूद्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये दिनांक 27.08.2023 को लालकुआं पुलिस ने अभियुक्त हीरा सिंह पुत्र मोती सिंह निवासी खुरयाखत्ता न0 08 बिन्दूखत्ता कोतवाली लालकुआ उम्र 52 वर्ष को खुरयाखत्ता न0 08 बिन्दूखत्ता लालकुआ से 52 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

वही मनोज मेहरा पुत्र हीरा सिंह निवासी खुरयाखत्ता न0 08, उम्र 20 वर्ष को देवी मदिंर से पहले गोले की तरफ जाने वाले मार्ग पर 15 मी0 आगे से 45 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version