
लालकुआं। क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने विजयादशमी, दीपावली, धनतेरस, महालक्ष्मी पूजन, भाई दूज एवं गोवर्धन पूजा के पावन पर्वों के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
सत्य की जीत और भाईचारे का प्रतीक हैं हमारे पर्व
सामाजिक कार्यकर्ता मोहन कुड़ाई ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, सदाचार, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों का देश है, जहां हर पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। विजयादशमी सिखाती है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा सत्य की ही होती है, वहीं दीपावली का प्रकाश अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है।
पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील
मोहन कुड़ाई ने विशेष रूप से युवाओं और समाज के सभी वर्गों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि त्योहारों की खुशियों के बीच हमें अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को नहीं भूलना चाहिए। इस बार सभी लोग पटाखे और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दिया जा सके।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाना ही सच्ची दीपावली
शिक्षा और समाज सेवा के महत्व पर जोर देते हुए मोहन कुड़ाई ने कहा कि सच्ची दीपावली तभी सार्थक होगी जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के घर में भी खुशियों का दीपक जलेगा। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने तथा गरीब बच्चों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए आगे आने की अपील की, ताकि वे भी आत्मनिर्भर बनकर देश और समाज की प्रगति में अपना योगदान दे सकें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें