
लालकुआं | बीते दिनों तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज में चोरी से कांटे गए सगौन के पेड़ों की लकड़ी पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, यहां तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की गठित एसओजी टीम के प्रभारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में अधिकारियों ने जंगल माफियाओं पर शिंकजा कसते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित एक आरामशीन पर छापेमारी करते हुए भाखड़ा रेंज से काटी गई लाखों रुपए की सगौन की लकड़ी सहित दो वन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पकड़े गए वन तस्कर कीमती लकड़ी को आरामशीन से चीर कर उसे अवैध रूप से मार्केट में बेचने की फिराक में थे। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने आरामशीन से ही तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी पकड़ा है जिन्हें हल्द्वानी लाकर रेंज के परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया है।
इधर मामले का खुलासा करते तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज में बीते नवंबर माह की 19 और 22 की रात अज्ञात वन तस्करों द्वारा सगौन के पेड़ों को चोरी से काटा गया जिसके बाद वन तस्कर कांटे गए पेड़ों की लकड़ी लेकर फरार हो गये।
उन्होंने कहा कि मामले के जल्द खुलासे को लेकर तराई केन्द्रीय वन डिवीजन के प्रभागीय वन अधिकारी हिंमाशु बागरी ने मामले की जांच उन्हें सौंपी। जिसपर उनके द्वारा मुखबिरों को तैनात कर पुराने वन तस्करों के फोन नम्बरों को सर्विलांस में लगाया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें