हिमालय प्रहरी

लालकुआं : होली ट्रिनिटी सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व

खबर शेयर करें -

लालकुआं होली ट्रिनिटी सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के इंटरेक्ट क्लब द्वारा आज रक्षाबंधन का पर्व नगर पंचायत के सभागार में आयोजित किया इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई राखी को मौजूद नगर पंचायत के दर्जनों पर्यावरण मित्रों एंव स्टाफ को बांधकर भाईचारे एंव एकता का संदेश दिया वही कार्यक्रम से पूर्व स्कूली छात्रों ने सुमधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
इधर आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचंन्द्र सिंह एंव अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने छात्रों को इस त्योहार के महत्व को समझाया और कहा कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं को संयुक्त रूप से दर्शाने का काम करते हैं।
उन्होने कहा कि रक्षाबंधन के महत्व से बच्चों को परिचित कराया जाना चाहिए
उन्होने कहा कि भारतीय संस्कृति महान है” भारत त्योहारों का देश है” उन्होने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है हमारा समाज रिश्तों की इसी नींव पर टिका है
इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह ने बच्चों को मिठाई खिलाकर एंव उपहार देकर सम्मानित किया।
साथ ही उन्होने होली ट्रिनिटी सेकेंडरी पब्लिक द्वारा कि गई इस खास पहल की जमकर सराहना की। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका गंगा राणा और टीना सक्सेना ने बताया कि रक्षाबंधन ऐसा त्यौहार है जिसके अंदर भाई द्वारा बहन की रक्षा का प्रण लिया जाता है इसलिए हम मित्रों पर्यावरण मित्रों को राखी बांधकर पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होने कहा कि कोराना काल में भी पर्यावरण मित्रों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुऐ शहर की साफ सफाई में अपना अहम योगदान दिया था।इसलिए हम सभी को इनका सम्मान करना चाहिऐ आज बच्चों ने राखी बांधकर भाईचारे एंव एकता का संदेश दिया है।

Exit mobile version