हिमालय प्रहरी

विधायकी का चुनाव लड़ चुके युवा नेता गगन कंबोज से खनन पट्टे के नाम पर लाखों की ठगी, युवा नेता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पार्टनर पर किया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। विगत विधानसभा चुनाव के दौरान काशीपुर विधानसभा से विधायकी का चुनाव लड़ चुके युवा नेता गगन कंबोज से खनन पट्टे के नाम पर उनके पार्टनर द्वारा लाखों रुपए की ठगी करने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पार्टनर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को क्षेत्र के युवा नेता गगन कंबोज ने काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने वर्ष 2019 में मुन्ने खां से एक रिवर ट्रेनिंग /खनन पट्टा जो कि हरिद्वार के ग्राम रायपुर रायघटी परगना ज्वालापुर क्षेत्र में है खनन कार्य हेतु ली थी। जिसमे वह साढ़े बारह प्रतिशत जबकि फय्याज भी साढ़े बारह प्रतिशत के पार्टनर थे। यह तय हुआ कि उक्त आराजी /खनन पट्टे में प्रार्थी को खनन कार्य चलते रहने तक साढ़े बारह लाख देने के एवज में कार्य करने की अनुमति होगी। इसी के चलते गगन काम्बोज ने अपने खाते से छह लाख जबकि अपने भाई सूरज काम्बोज से नकद निकलवाकर पाँच लाख दिए तथा डेढ़ लाख अपने बुआ के बेटे से लेकर नकद दिए। इस दौरान कुछ दिन खनन कार्य करने के उपरांत खनन बन्द हो गया। इस दौरान खनन कार्य से आये पैसे भी मुन्नू खा ने रख लिए। पट्टे की परमिशन आठ दिन की थी उसे आगे बढ़वाने की बात मुन्ने खा द्वारा कही गई परन्तु परमिशन नही मिलने के बाद जब उक्त दी गई रकम वापिस मांगी गई तो वह आग बबूला हो गया और बोला कि एक लाख और दोगे तो परमिशन दिलवा दूंगा। एक लाख देने के बाबजूद आज तक कोई परमिशन नही दिलवाई गई, इतना ही नही बार बार कहने पर भी उक्त व्यक्ति द्वारा सादे तेरह लाख रुपये नही लौटाया जा रहा है। पैसा मांगने पर गाली गलौच व धमकी दी गई । युवा नेता ने काशीपुर पुलिस को उक्त मामले में उसके संग धोखाधड़ी किये जाने की तहरीर सौपी है। काशीपुर पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Exit mobile version