
रक्षाबंधन को लेकर हर किसी के मन में कंफ्यूजन है. रक्षाबंधन 30 अगस्त को या 31 अगस्त को मनाया जाए. आप जिस दिन भी मनाएं पर उससे पहले उस दिन के मौसम का हाल जरूर जान लें ताकि आपको कहीं भाई के घर पहुंचने से पहले बारिश की फुहार भीगा न दें या दोपहर की गर्मी आपको पसीना-पसीना न कर दे.
उत्तराखंड में 1 सितंबर तक के मौसम की बात करें तो अगले चार दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मानसून की शुरुआत के बाद बीते दो महीनों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जबकि चार दिनों के लिए किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 29 अगस्त के बाद बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। मौसम खुलने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस हफ्ते बहुत भारी बारिश की संभावना नहीं है।
बता दें कि मंगलवार से लेकर 1 सितंबर तक मौसम के साफ रहने की उम्मदी मौसम विभाग ने जताई है. इस दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप रहेगी. इस वजह से राज्य में लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है. हालांकि मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि जाते-जाते मानसून राज्य को और नुकसान पहुंचा सकता है. हालांकि अगले 5-6 दिन तो राज्य के लोगों को इससे राहत रहेगी.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें