हिमालय प्रहरी

उत्तरांचल महिला पंजाबी महासभा द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया लोहड़ी महापर्व

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर उत्तरांचल महिला पंजाबी महासभा काशीपुर द्वारा  लोहड़ी महा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस दौरान महिलाओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

यहां  नगर के पंजाबी सभा परिसर में महिला पंजाबी महासभा काशीपुर द्वारा आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम पर सर्वप्रथम  महिला पंजाबी सभा की अध्यक्षा सरोज शर्मा ने सभी सदस्यों के साथ  संयुक्त रूप से लोहड़ी प्रज्वलित कर क्षेत्र में सुख शांति के लिए अरदास की । इस दौरान उन्होंने सभी नगर वासियो को लोहड़ी महापर्व की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुल कर सभी महापर्व धूमधाम से मनाने चाहिए जिससे हमारी युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति का ज्ञान प्राप्त हो।जिसके उपरांत गुरु महिमा के साथ रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई । जिसमें महिलाओं ने भांगड़ा और गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति कर  वहां पर मौजूद सभी महिलाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान महिलाओं द्वारा आयोजित कई रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओ में बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में महिला पंजाबी महासभा के सभी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली महिलाओं और बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर के प्रमुख समाज सेवी सुरेंद्र कुमार छाबड़ा का प्रमुख योगदान रहा। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत सभी
 को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सरोज शर्मा ,मंजू शर्मा, नीलम छाबड़ा, सुदेश छाबड़ा, सोना सेठी, रजनी सेठी, सुषमा अरोड़ा, बिना सचदेवा, आशा अरोड़ा, साक्षी अरोरा ,दीपा अरोड़ा, कविता शर्मा ,ललिता मदान, मधु शर्मा, दीप्ति अरोड़ा, राधा, विनीता बत्रा ,दीपा कपूर ,पूनम अरोड़ा ,सुनीता छाबड़ा, शालू छाबड़ा ,नीतू, मंजू, कीर्ति ,ज्योति खत्री ,मनीषा अरोड़ा, शालू अरोड़ा ,रिशु छाबड़ा, ममता सेठी ,डेजी ( खुशी ब्यूटी पार्लर) ,साक्षी छाबड़ा ,सरोज चुघ ,सुमन चुघ, पूनम, बिना सेठी, पूजा चावला ,कैलाश सोनी ,सीमा मेहरोत्रा, सुनीता अरोड़ा ,वंदना, अंकिता, अरिता ,अमित सेठी ,ममता बरेजा सहित कई लोग मौजूद रहे।
Exit mobile version