हिमालय प्रहरी

प्यार..अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल..शादी और अब हत्या नैनीताल के होटल में मीले शव इरम की है हैरतअंगेज़ कहानी

खबर शेयर करें -

कटघर थाना क्षेत्र के रहमत नगर करूला गली नंबर चार निवासी इरम का शव नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक होटल में मिला है। वह अपने पति मुहम्मद गुलजार के साथ 31 जुलाई को होटल में गई थी।

इसके बाद पति दवा लेने के बाद पत्नी इरम को छोड़कर गायब हो गया था। वहीं इस मामले की सूचना के बाद मुहम्मद गुलजार के परिवार के लोग भी घर छोड़कर गायब हो गए हैं।

करूला के गली नंबर चार निवासी गुलजार की पंडित नगला में लकड़ी की फैक्ट्री है। साल 2021 में गुलजार की इरम से मुलाकात हुई थी। दोनों ने बातचीत के बाद निकाह कर लिया था। हालांकि, निकाह से पहले गुलजार की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं इरम ने भी अपने अमरोहा निवासी पति को छोड़ दिया था।

तीन माह पहले दर्ज कराई थी दुष्कर्म की प्राथमिकी

निकाह के बाद इरम और मुहम्मद गुलजार के बीच भी विवाद होने लगा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब तीन माह पूर्व इरम ने अपने पति के खिलाफ मुगलपुरा कोतवाली में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों ने समझौता करके एक साथ रहने लगे थे।

हालांकि, इस विवाद के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं थे। ऐसे में आशंका है कि गुलजार बहाने से पत्नी इरम को नैनीताल घुमाने ले गया हो, इसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया। इस मामले कटघर सीओ डाक्टर गणेश गुप्ता ने बताया कि इस मामले में अभी उत्तराखंड पुलिस के द्वारा उनसे संपर्क नहीं किया गया है। मामले की जानकारी मिलने नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लॉकडाउन में हुई दोनों की टाउन हाल में मुलाकात

तीन माह पूर्व इरम ने मुगलपुरा थाने में अपने पति मुहम्मद गुलजार के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि मुहम्मद गुलजार से साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के टाउन हाल में मुलाकात हुई थी। उस दौरान आरोपी ने मदद करने बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था।

इसके बाद आरोपी निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपित ने कुछ अश्लील वीडियो भी बनाए। इनको वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने निकाह कर लिया था। पत्नी के आरोप था कि निकाह के बाद विवाद होने पर आरोपी ने उसके कई अश्लील वीडियो भी प्रसारित किए थे। इस मामले में बाद में समझौता हो गया था, जिसके बाद गुलजार और इरम साथ रहने लगे थे।

Exit mobile version