हिमालय प्रहरी

रामनगर में टला बड़ा हादसा, रोड रोलर ब्रेक फेल होने के चलते होटल में जा घुसा

खबर शेयर करें -

रामनगर: रानीखेत रोड पर ब्रेक फेल होने की वजह से एक रोड रोलर होटल में जा घुसा. जिससे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि रामनगर के मुख्य बाजार रानीखेत रोड पर जा रहे एक रोड रोलर का ब्रेक फेल हो गया. जिसकी वजह से रोलर पीछे की तरफ लुढ़कना शुरू कर दिया और सड़क किनारे एक होटल में जा घुसा.

यह भी पढ़े 👉 ब्यूटी पार्लर में सादे लिबास में पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ वो जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इस दौरान होटल के बाहर बैठे लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना में होटल को नुकसान हुआ है. होटल स्वामी ने बताया कि होटल के बाहर बैठे लोगों को समय रहते हटा लिया गया था. रोड रोलर ड्राइवर के मुताबिक घटना की वजह ब्रेक फेल होना है.

Exit mobile version