
नगर आयुक्त एवम उपजिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार नगर निगम और राजस्व विभाग के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा अचानक मुख्य बाजार में प्रतिबंधित प्लास्टिक के सामानों की बिक्री पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। टीम ने बूरा बताशा गली में श्रीमती मुन्नी पत्नी श्री किशन लाल निवासी ओझान की दुकान में 21 बैग में 4.13कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। मौके पर ही दुकानदार के विरुद्ध रू 1.00 लाख का अर्थ दंड लगाया।
इसके साथ ही नियमानुसार नोटिस जारी कर निर्धारित वसूली की विधिक कार्यबाही की जाएगी है । टीम ने अन्य दुकानों पर भी छापेमारी की । जिसमे 6500 रू का नकद अर्थदंड बसूला गया। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि पॉलिथीन का कारोबार करने वालों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा ।पॉलिथीन पर्यावरण के लिए जहर है हम सभी को मिलकर पॉलिथीन को त्याग कर कपड़े के थैले को अपनी जीवन शैली में लाना होगा उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रतिबंध पॉलिथीन के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें