
राजू अनेजा,काशीपुर। नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने रंगों के महापर्व होली के अवसर पर शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
महापौर बाली ने अपने संदेश में कहा कि काशीपुर की पहचान यहां की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे से है। होली का यह पावन पर्व हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम के रंग में रंगने का अवसर देता है।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सभी लोग शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के प्रति सजग रहकर होली मनाएं। साथ ही, समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों के साथ खुशियां बांटने का भी आह्वान किया।
महापौर ने कहा कि “आइए, इस होली पर हम नफरत के हर रंग को मिटाकर, प्रेम और विश्वास के रंग से अपने शहर को सराबोर करें।”