
नैनीताल: जनपद में डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस उपनिरीक्षको का तबादला किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने सभी उप निरीक्षकों को पहली जुलाई तक नए स्थल पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए है।
यह भी पढ़े- अंतिम संस्कार के समय शमशान घाट पहुची पुलिस, युवक शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा
एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक उपनिरीक्षक नीरज वल्दिया थाना मुखानी से थाना लालकुआं, चंद्रशेखर जोशी को थाना लालकुआं से वाचक अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, केवलानंद पाठक को थाना भीमताल से थाना तल्लीताल, महेश राम को थाना तल्लीताल से थाना भीमताल, कीर्ति राय को चौकी हाईकोर्ट से थाना मुखानी, कुमकुम धानिक को थाना बनभूलपुरा से थाना मुखानी, गोविंद नाथ को वाचक अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी से थाना लालकुआं, नीरज जोशी को थाना रामनगर से थाना काठगोदाम, शिवेंद्र सिंह को थाना भवाली से थाना बनभूलपुरा, सुनीता कुंवर को पुलिस लाइन नैनीताल से महिला समाधान केंद्र हल्द्वानी, लता बिष्ट को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल हल्द्वानी से थाना हल्द्वानी, कमित जोशी को थाना लालकुआं से थाना काठगोदाम, सीमा आर्या को थाना लालकुआं से थाना हल्द्वानी, इंद्रजीत को थाना लालकुआं से थाना हल्द्वानी, नितिन बहुगुणा को पुलिस लाइन नैनीताल से थाना मल्लीताल, कृपाल सिंह को पुलिस लाइन नैनीताल से थाना लालकुआं, वीरेंद्र सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानी, जगदीप नेगी को पुलिस नैनीताल से थाना काठगोदाम और कैलाश चंद्र जोशी को कोविड सेल से थाना हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया है।