हिमालय प्रहरी

मोटाहल्दु निवासी सैनिक की ड्यूटी के दौरान दिल्ली में अज्ञात कारणों के चलते मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: दिल्ली में तैनात 17 कुमाऊ रेजिमेंट की यूनिट में तैनात मोटाहल्दू निवासी सैनिक की अज्ञात कारणों के चलते आकस्मिक निधन हो गया जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मोटाहल्दू के जगन्नाथ पुरम निवासी लोकमणी शर्मा के पुत्र भास्कर शर्मा 28 वर्ष 17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात है। वर्तमान में उनकी रिजिमेन्ट लेह में तैनात है। लेकिन भाष्कर शर्मा टेम्प्रेरी तैनाती पर दिल्ली में तैनात थे। शनिवार की रात्रि को ड्यूटी के वह अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। साथी सैनिकों द्वारा उन्हें चिकित्सकों को दिखाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को दिल्ली में उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह तक उनका पार्थिव शरीर उनके मोटाहल्दू स्थित आवास पर पहुंचने की उम्मीद है।
इधर भास्कर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नौ दिन पूर्व ही वह छुट्टी बिताकर अपनी यूनिट को वापस गए थे। उनका विवाह ढाई वर्ष पूर्व ही हुआ था। उनकी 12 माह की पुत्री मिष्टी है। सैनिक के निधन से उनकी माँ शांति देवी, पिता लोकमनी शर्मा, पत्नी तनुजा व भाई मनोज शर्मा का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि क्षेत्र में शोक की लहर है।

Exit mobile version