
काशीपुर। नगर को पूर्ण रूप से साफ व स्वच्छ रखने की कवायद के चलते नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत नगर आयुक्त विवेक राय ने जैविक कूड़े को खाद के रूप में तब्दील करने के 2 साल से बंद पड़े प्लांट को दोबारा शुरू करवा कर अपने कर्तव्य निष्ठा एवं कार्यकशलता का परिचय का परिचय दिया। नगर आयुक्त द्वारा किए गए उक्त सराहनीय कार्य की क्षेत्रवासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त की।
बताते चलें कि नगर निगम काशीपुर द्वारा नगर से निकलने वाले गीले एवं जैविक कूड़े को खाद में तब्दील करने का एक प्लांट नगर निगम परिसर में ही निर्मित करवाया गया था परंतु कुछ माह बाद ही लाखों रुपए की रकम से लगा उक्त प्लांट नगर निगम परिसर में जंक खा रहा था वही विगत माह पूर्व ही नगर निगम काशीपुर में नगर आयुक्त का चार संभालने के बाद जब नगर आयुक्त विवेक रहेगी नजर उक्त प्लांट पर पड़ी तो उन्होंने उक्त प्लांट को दोबारा शुरू करवाने की दिल में ठान ली और उक्त प्लांट की मरम्मत करवाने के लिए जुट गए आज नगर निगम के तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में नगर आयुक्त विवेक राय ने विगत 2 वर्षों से बंद पड़े जैविक कूड़े से खाद बनाने वाले प्लांट को शुरू करवाया उन्होंने कहा कि नगर को साफ व स्वच्छ बनाना है हमारा मुख्य उद्देश्य है जिसको लेकर नगर निगम द्वारा अब नगर से निकलने वाले गीले कूड़े के रूप में बची हुई साग सब्जियां फल के साथ ही फूल पत्तियों को उक्त प्लांट में खाद के रूप में तब्दील किया जाएगा जिससे एक तरफ जहां नगर में स्वास्थ्य स्वच्छता का माहौल रहेगा वही कूड़े से बनने वाली खाद को पौधों के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा इधर नगर निगम आयुक्त विवेक राय की उक्त पहल पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा कर काफी सराहना व्यक्त की।