
कार्यक्रम में 50 पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा किट प्रदान करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एक-एक उपकरण से जांच कैसे की जाएगी विस्तार से बताया गया और समझाया गया साथ ही कुछ लोगों पर उपकरणों का प्रयोग करते हुए जानकारी दी गई इसके उपरांत बालिका पर हुए अचानक हमले पर बचाव करने वाली टीम को शॉल उढा कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया जिसमें नगर आयुक्त द्वारा इस वीरता भरे साहसिक कार्य से आप लोगों का नाम परदेश स्तर तक सम्मान के साथ लिया जा रहा है, प्रयास किया जाएगा कि आप लोगों को प्रदेश लेवल पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने हेतु प्रस्ताव भेज कर संस्तुति की जाएगी। उपजिलाधीकारी अभय प्रताप सिंह के द्वारा विश्वास दिलाया गया कि आप लोग समाज का एक महत्वपूर्ण अंग होने के साथ-साथ विभाग का भी एक विशेष अंग हो आपकी जिम्मेदारी और चुनौती पूर्ण कार्य करने से जो यह साहसिक कार्य किया गया है वास्तव में सम्मान के योग्य है साथ ही भविष्य में भी इस तरह की घटना हो तो अपनी सुरक्षा करते हुए उसमें भी पीड़ित का बचाव किया जाना चाहिए।इस मौके पर नगर आयुक्त, विवेक राय, उप जिलाधिकारी, अभय प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त, वाई एस राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, अमरजीत सिंह साहनी एवं अन्य निगम कार्मिक उपस्थित रहे।