
लालकुआ।भारतीय जनता पार्टी उतराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भजापा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाषनगर वार्ड 5 लालकुआ निवासी नफीस खान को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है।
उनके मनोयन पर क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमन्त दुवेदी, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ,जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता नेता चौधरी सर्व दमन सिंह ,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, अरुण प्रकाश संजय अरोरा ,इस्तकार अंसारी, वरिष्ठ भाजपा नेता गामा गुर्जर, युवा भाजपा नेता शेखर संबल ,बॉबी सम्भल,रवि अनेजा सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं अर्पित की तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़े 👉 राज्य के तीन मैदानी जिलों की 19 विधानसभा सीट पर क्या पड़ेगा असर पीएम मोदी के इस एलान से ??
प्रदेश कार्यकारिणी में नई जगह मिलने के बाद नफीस खान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद से उन्हें यह जिम्मेदारी दी है वह इस पर खरा उतर कर दिखाएंगे तथा आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को बंपर वोटों से विजई बनाएंगे तथा एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।