हिमालय प्रहरी

नैनीताल : जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 5 जुलाई को भी स्कूलों की छुट्टी घोषित

खबर शेयर करें -

मौसम के करवट लेते ही उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का माहौल बना हुआ है. भारी बारिश को देखते हुए नैनीताल जिले में स्कूलों को कल के लिए बंद कर दिया गया है. डीएम नैनीताल ने आदेश जारी करके कहा कि भारी बारिश के चलते स्कूल को बंद कर दिया गया है. आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर 12वीं तक के स्कूल भी बंद रहेंगे.

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 05.07.2024 (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version