नैनीताल : नगर के अयारपाटा क्षेत्र में बीती रात्रि एक गुलदार ने बाइक टैक्सी चालक पर हमला कर दिया। उसने किसी तरह बाइक तेज भगाकर अपनी व बाइक पर सवार सवारी की जान बचाई।
हालांकि इस दौरान गुलदार के हमले में उसका पैर घायल हो गया।
बाइक टैक्सी चालक फैजान पुत्र गयासुद्दीन निवासी शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने इस मामले में प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि 26 जनवरी की रात्रि लगभग सवा 10 बजे वह सवारी छोड़ने शेरवुड की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ऑल सेंन्ट्स कॉलेज के पास गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार का पंजा उसके दाहिने पैर पर लगा। गनीमत रही कि उसने बाइक भगाकर अपनी व सवारी की जान बचाई।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी यहां गुलदार ने राहुल कुमार नाम के युवक पर हमला किया था। पिछले काफी समय से इस क्षेत्र में गुलदार के शावक नजर आ रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें