हिमालय प्रहरी

नैनीताल : लड़की की अनैतिक मांग कर रहे पर्यटकों की स्थानीय युवकों ने लात घुसों से जमकर की पिटाई

खबर शेयर करें -

नैनीताल। माल रोड पर स्थानीय युवकों ने रविवार देर रात एक पर्यटक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तीन युवकों की पहचान कर उनका चालान किया है।

नैनीताल में पर्यटकों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। घटना के वीडियो वायरल होने से शहर की छवि खराब हो रही है। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात माल रोड पर पुलिस चेकपोस्ट के सामने हुआ है। वीडियो में पांच से छह युवक बीच सड़क एक पर्यटक को गिराकर मार रहे हैं। किसी तरह पर्यटक अपनी जान बचाकर भागा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि तब तक पर्यटक नैनीताल से जा चुका था। मारपीट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने आखिर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि पर्यटक युवकों से अनैतिक मांग कर रहा था। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पर्यटक से मारपीट करने वाले तल्लीताल क्षेत्र निवासी प्रकाश जोशी, जीवन सिंह नेगी व महेंद्र सिंह का चालान किया है।

 

Exit mobile version