हिमालय प्रहरी

नैनीताल : उपखनिज चोरी में लिप्त पाए गए दो स्टोन क्रशर, लगा 1.95 करोड़ का जुर्माना

खबर शेयर करें -

रामनगर : खनिज विभाग की टीम के निरीक्षण में दो स्टोन क्रशरों खनिज उपखनिज चोरी में लिप्त पाए गए हैं। विभाग ने स्टोन क्रशरों पर 1.95 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। खान अधिकारी ताजबर सिंह नेगी ने बताया कि विभागीय टीम के साथ मंगलवार को वीरपुर लच्छी में पूरेवाल स्टोर क्रशर और ढिल्लन स्टोन क्रेशर पर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों स्टोन क्रशरों में तय क्षमता से अधिक उपखनिज का भंडारण पाया गया। इस पर पूरेवाल स्टोन क्रशर पर 27,27,900 और ढिल्लन स्टोन क्रशर पर 1,67,99,468 रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम में सर्वेक्षक विनोद बाराकोटी, खनिज मोहर्रिर जयप्रकाश एवं फील्ड परिचर मौजूद रहे।

Exit mobile version