हिमालय प्रहरी

नैनीताल : यूट्यूबर की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, स्वास्थ्य सचिव का घेराव

खबर शेयर करें -

नैनीताल: प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसी दौरान बीते दिनों यूट्यूबर अमित शाह की मौत को लेकर उसके परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य सचिव का घेराव किया. उन्होंने अस्पताल में तालाबंदी की चेतावनी दी. साथ ही अस्पताल में मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य सचिव से अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध न होने और छोटी सी बीमारी पर हल्द्वानी रेफर किए जाने की शिकायत की.

यूट्यूबर की हार्ट अटैक से हुई थी मौत: बता दें कि बीते दिनों नैनीताल में यूट्यूबर अमित शाह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. जिसके बाद अमित के परिजनों ने डॉक्टर पर उसकी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही होने का खंडन किया है.

अमित के उपचार में लापरवाही का खंडन: हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधांशु सिंह ने बताया कि रात ढाई बजे मरीज को अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में उपचार को लेकर पहुंचे थे. उनके परामर्श के बाद जब मरीज का ईसीजी किया गया, तो रिपोर्ट गंभीर मिली. जिसके बाद मरीज को तत्काल हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन मरीज ने खुद हायर सेंटर जाने से मना कर दिया. इसके बाद भी चिकित्सकों ने उन्हें काफी समझाया, तो वह अस्पताल से चले गए. ऐसे में उन्हें लगा कि परिजन मरीज को हायर सेंटर लेकर चले गए हैं, लेकिन सुबह पांच बजे परिजन मरीज को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे.

Exit mobile version