हिमालय प्रहरी

नानकमत्ता : मवेशी चराने गये अधेड़ को खींच ले गया मगरमच्छ, बनाया निवाला

खबर शेयर करें -
नानकमत्ता : मवेशी चराने गये एक अधेड़ को मगरमच्छ ने बनाया अपना निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिद्धा गांव निवासी जगदीश सिंह राणा 60 वर्ष दोपहर को नानकसागर डैम के पास ट्रंचिंग ग्राउंड के पीछे मवेशी चराने गया था।
शाम को वापस घर आने के दौरान फौड़ी नाला पार करने पर उसे मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। मवेशी तो घर आ गये लेकिन जगदीश नहीं पहुंचा। सुबह होने पर परिजनों ने उसकी ढूंढखोज की तो उसका शव क्षत विक्षत हालत में नाले पर पड़ा मिला। मृतक जगदीश सिंह के पीछे कोई नहीं है सिद्धा के पुर्व प्रधान शंकर सिंह राणा के घर पर रहे कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
Exit mobile version