हिमालय प्रहरी

खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक

खबर शेयर करें -
नानकमत्ता। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी–खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी, श्री नानकमत्ता साहिब की खिलाड़ी लक्षिता जोशी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। लक्षिता ने अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर नानकमत्ता क्षेत्र और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, अकादमी की एक अन्य खिलाड़ी हरमनदीप कौर ने भी अंडर-19 जूडो प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया।
अकादमी के कोच और संरक्षकों ने दी बधाई, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
दोनों बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी की फाउंडर श्रीमती चंद्रा देवी तथा फाउंडर एवं हेड कोच किशन सिंह चौहान ने लक्षिता जोशी को कांस्य पदक जीतने और हरमनदीप कौर को राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई प्रेषित की। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर कड़ा अभ्यास, समर्पण और अनुशासन ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सफलता दिलाता है। लक्षिता की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य बालिकाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Exit mobile version