
महाराष्ट्र मैं चल रही प्रथम ऑलइंडिया पेंचकसिलाट चैंपियनशिप 2024 में उत्तराखंड प्रदेश के श्री नानकमत्ता साहिब के न्यू लाइट स्कूल के खिलाड़ियों, गुरप्रीत कौर ,11 वर्षीय में 48किलो भार में, अनुष्का राणा 12 वर्षीय 35 किलो भार में , हरमंदीप कौर 13 वर्षीय 48 किलो भार में , ब्रांज मेडल जीता।
जीतने के पश्चात सबसे पहले बच्चों ने श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका।
इस उपरांत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव हरभजन सिंह जी, मैनेजर सुखवंत सिंह भुल्लर जी, हरजीत सिंह जी, क्षेत्र विधायक: श्री गोपाल सिंह राणा जी, खटीमा : ब्लाक प्रमुख रंजीत सिह नामधारी जी, नानकमत्ता नगर पालिका अध्यक्ष :श्री प्रेम सिंह टुरना जी, बलविंदर सिंह खिंडा जी , गुरमीत सिंह खिंडा जी,अरविंद राणा जी ,किशन सिंह राणा जी, गुरमेज सिंह जी, जसवंत कौर, राजदीप कौर, हनी सिंह एवं मार्केट के समस्त व्यापारियों द्वारा अलग-अलग जगह पर फूल माला डालकर स्वागत किया व स्कूल प्रबंधक मलूक सिंह खिंडा,प्रधानाचार्यो बलजीत कौर, प्रशिक्षक किशन सिंह चौहान, व न्यू लाइट स्टाफ भूपेंद्र कौर,नवनीत कौर, मनिंदर कौर , अर्चना राणा, कृतिका अरोड़ा, बलजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, ने फूल माला पहनकर अनुष्का राणा हरमनदीप कौर गुरप्रीत कौर का स्वागत किया।