हिमालय प्रहरी

सोशल मीडिया पर कोई भी विवादित पोस्ट या टिप्पणी न करे -रोहित चौधरी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी रोहित चौधरी (डिजिटल वॉलयंटर उतराखण्ड पुलिस)ने  गुरुवार को हल्द्वानी में हुए बवाल की घटना को निंदनीय बताते हुए क्षेत्रवासियों से क्षेत्र में अमन व चैन बनाए रखने का आह्वान किया है उन्होंने सभी लोगों से गुज़ारिश है कि अपने – अपने धर्म स्थलों में अपने भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु, व ईश्वर से हल्द्वानी के अमन व चैन के लिये दुआ व प्रार्थना करें और हल्द्वानी के माहोल को शान्त करने के लिये भी अपनी तरफ से भरसक प्रयास करें। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कानून और पुलिस प्रशासन पर भरोसा रखें तथा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए किया जा रहे प्रयास में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाहों पर ध्यान न देते हुए सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म के खिलाफ टिप्पणी या पोस्ट कतई ना करें। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी बवाल के दोषियों को पुलिस -प्रशासन कठोर से कठोर सजा देगा इसलिए संयम के साथ क्षेत्र में अमन चैन कायम रखें और किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए आभार प्रकट किया है।

 

 

Exit mobile version