भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा. हम आतंक पर वार करते रहेंगे.
टेरर और टॉक, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते. पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता. मैं आज विश्व समुदाय को भी कहूंगा कि हमारे पड़ोसी नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी. अगर पाकिस्तान से बात होगी तो पाक अधिकृत कश्मीर, PoK पर ही होगी.”
पीएम मोदी ने कहा, “न्यूक्लियर की आढ़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों को भारत ने सटीक और बहुत ही निर्णायक प्रहार करेगा. भारत पर आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और जवाब हमारी शर्तों पर दिया जाएगा.”
खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा. हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यह समय युद्ध का नहीं है, और न ही आतंकवाद का. आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस ही बेहतर दुनिया की कुंजी है. पाकिस्तानी सेना और सरकार जिस तरह आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है, वह एक दिन पाकिस्तान को ही नष्ट कर देगा.”
पीएम मोदी ने कहा, “अगर पाकिस्तान को बचना है, तो उसे अपने आतंकी ढांचे को पूरी तरह खत्म करना होगा. यही शांति का एकमात्र रास्ता है. भारत का रुख बिल्कुल साफ है- आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं हो सकते. आतंकवाद और व्यापार साथ नहीं चल सकते. …और खून व पानी भी एक साथ नहीं बह सकते.”
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
