
निरीक्षण के दौरान महापौर ने नगर निगम अधिकारियों, पार्षदों और स्थानीय लोगों के साथ चौक की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर ही जब तिरंगा लगाने का प्रस्ताव रखा गया तो जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने एक सुर में सहमति जताई। महापौर के इस फैसले का जमकर स्वागत हुआ।
गुणवत्ता पर सख्त, समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
महापौर दीपक बाली ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए, ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
अली खां के साथ मेहंदी मिलाप चौक का भी होगा कायाकल्प
महापौर ने साफ किया कि अली खां चौक का सौंदर्यीकरण कर इसे शहर के प्रमुख चौराहों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मेहंदी मिलाप चौक का भी निरीक्षण कर वहां भी सौंदर्यीकरण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का लक्ष्य
महापौर ने बताया कि तिरंगा स्थापना के लिए विशेषज्ञ टीम को एक सप्ताह के भीतर बुलाया जाएगा। लक्ष्य है कि इस वर्ष 15 अगस्त पर अली खां क्षेत्र में भी देश की आन-बान-शान तिरंगा पूरी भव्यता के साथ लहराए।
जनप्रतिनिधियों ने सराहा फैसला
नगर निगम बोर्ड के नेता प्रतिपक्ष राशिद फारुकी ने कहा कि यह पहल क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करेगी। वहीं पार्षद अब्दुल कादिर ने भी महापौर के निर्णय को सराहनीय बताया।
मौके पर जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, सांसद प्रतिनिधि एवं पार्षद विजय कुमार बॉबी, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, पार्षद वैशाली गुप्ता, सादिक हुसैन, सतीश शर्मा, रियाज, मोनिष, आशी, नईम सिद्दीकी, इरफान गुड्डू, पुष्कर बिष्ट, नौशाद हुसैन, मोहम्मद आरिफ, बीना नेगी, प्रकाश नेगी, फिरोज हुसैन, शहजाद राय चौधरी, समरपाल सिंह, मनीष चावला समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अली खां चौक पर प्रस्तावित गगनचुंबी तिरंगा न सिर्फ शहर की शान बढ़ाएगा, बल्कि काशीपुर को एक नई पहचान देगा। लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से इलाके के विकास और यातायात व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें