हिमालय प्रहरी

अब शराब पीकर ट्रेन चलाने वालों की खैर नही ,ट्रेन के लोको पायलट की भी होगी अल्कोहोल मशीन से जाँच

खबर शेयर करें -

 राजू अनेजा ,काशीपुर ।अभी तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की अल्कोहल मशीन के द्वारा जांच किये जाना तो अपने सुना होगा परन्तु अब रेलवे प्रशासन द्वारा भी रोजाना हजारो लोगो  एक गन्तव्य से दूसरे गन्तव्य तक पहुचाने वाली ट्रेन के लोको पायलट की नशे की जांच भी शुरू कर दी है।

रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए लोको पायलट इंस्पेक्टर को हाईटेक ब्रेथ एल्कोहल एनालाइजर दिए गए हैं। जिससे मालूम हो सके कि ट्रेन चला रहे लोको पायलट ने शराब तो नहीं पी रखी। लोको पायलट इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि को लेकर यह कदम उठाया है। मुंह के पास इस मशीन को ले जाते ही तुरंत ही पता चल सकेगा कि लोको पायलट ने  शराब पी रखी है या नही। इस मशीन की खूबी है कि इसमें मुंह में पाइप लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि वाहन चालक से बात करते समय उसके मुंह के सामने मशीन लगाने से भी इस बात की पुष्टि हो सकेगी।
मशीन में शराब पीकर  नियमों का उल्लंघन करने वाले लोको पायलट का डाटा दर्ज हो जाएगा। इतना ही नहीं अगर लोको पायलट ने नशा किया है तो मशीन उसके मुंह के सामने करते ही बीप की आवाज करने लगेगी।
Exit mobile version