अब गोला नदी में नही चल पाएंगे दंगाइयों और उनके परिजनों के वाहन, फरार चल रहे उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा कर उनके पंजीकृत वाहनों का गौला वाहन पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त
admin
खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,हल्द्वानी। हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद जिला प्रशासन ने दंगाइयों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त फैसला लेते हुए मामले में नामजद मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक, उसके बेटे अब्दुल मोईद सहित नौ उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा कर उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किये हैं साथ ही उपद्रव में पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त एवं उनके परिजनों के नाम से गौला नदी में पंजीकृत वाहनों का गौला वाहन पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश दिए हैं ।
जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में आज आयोजित खनन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से बनभूलपूरा उपद्रव में पुलिस द्वारा नामजद अभिव्यक्तियों एवं उनके परिजनों के नाम से गौला वाहन पंजीकरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा गौला नदी में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों के लिए मुस्कान केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्व में मलिक के बगीचे के नाम से जाने वाली अतिक्रमण मुक्त भूमि पर निर्माण करने पर सहमति बनी। साथ ही जिलाधिकारी ने खनन समिति की बैठक में कोसी नदी के अवशेष गेटों में जिसमें कांटे नहीं लगे हैं तत्काल प्रभाव से कांटे लगाए जाने की निर्देश दिए हैं ।
इसके अलावा एआरटीओ रामनगर को कोसी नदी के खनन गेटों के निकासी मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा गोला श्रमिकों के लिए किए जाने वाले कल्याणकारी कार्यों में व्यय का आगणन कर वन निगम को शीघ्र ही प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।वही फरार चल रहे नौ उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह-जगह लगाए गए हैं। पुलिस ने जनता को सूचित किया है कि अगर किसी भी व्यक्ति को इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर इसकी जानकारी देने का कष्ट करें। हालांकि पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों के सभी संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, डीएफओ प्रकाश चंद्र, महेश चंद्र आर्य, एस डी एम परितोष वर्मा, राहुल शाह, रेखा कोहली, तुषार सैनी, के एन गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे।