हिमालय प्रहरी

सड़क हादसे में नर्सिंग की छात्रा की मौत , घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार

खबर शेयर करें -

काशीपुर: शहर में सड़क हादसे में नर्सिंग की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो थी. घायल छात्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना रामनगर रोड की है, घटना के बाद वाहन चालक फरार बताया जा रहा है.

दरअसल, रामनगर पीरूमदारा के बेनी विहार निवासी मनवर सिंह नेगी की 20 वर्षीय पुत्री मनीषा नेगी काशीपुर में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी. वह नेशनल हाईवे हाईवे पर पैदल घर वापस जा रही थी कि रास्ते में साईं मंदिर के समीप उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.

वहीं, घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मनीषा को आनन-फानन में काशीपुर के निजी चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

Exit mobile version