राजू अनेजा, काशीपुर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के मौके पर दिल्ली में निकली झांकियों में अपना जलवा बिखेरने वाली पहले स्थान पर रही उत्तराखंड की मानस खंड झांकी के काशीपुर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया, दुनिया भर में उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन कराने वाली झांकी के शहर में पहुंचने पर देखने वालों की जगह-जगह भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने झांकी को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव रूद्रपुर के लिए रवाना किया इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस पर देशभर की 27 झांकियों में पहले स्थान पर आई मानस खंड की झांकी आज काशीपुर पहुंची। झांकी शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तो उसे देखने के लिए जगह जगह पर क्षेत्र वासियों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय के नारों से गूंज मान होने लगा।
इस दौरान झांकी को हरी झंडी दिखाकर रुद्रपुर के लिए रवाना करते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि कर्त्तव्य पथ पर परेड में उत्तराखण्ड की झांकी को पहला स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के साथ इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को साझा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन से अब तक पहली बार उत्तराखंड की झांकी अव्वल चुनी गई। इससे देवभूमि उत्तराखण्ड की धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर, कला और संस्कृति का प्रचार पूरी दुनिया में हुआइससे देवभूमि उत्तराखण्ड की धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर, कला और संस्कृति का प्रचार पूरी दुनिया में हुआ और अब इस झांकी का राज्य में जगह जगह प्रदर्शन होगा। इसी क्रम में आज काशीपुर में भी लोगों ने इस झांकी को देखा यह क्षण हम सभी उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव का क्षण है।इस मौके पर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा, मंडी सचिव आशा गोस्वामी,सुरेंद्र सिंह जीना, पार्षद गुरविंदर सिंह चंडोक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।