
काशीपुर । विगत दिनों व्यापारी के साथ हुई ठगी के मामले का अति शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल कोतवाली पहुंचा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा के नेतृत्व में एकत्रित व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि नगर में आए दिन ठगी की वारदात बढ़ती जा रही है जिसके चलते व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है उन्होंने कहा कि विगत दिनों एक सुनार व्यापारी सुभाष चंद्र वर्मा किला बाजार के साथ ठगी के मामले को लेकर पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया है। व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद पुलिस ने इस मामले का अति शीघ्र खुलासा करने का भरोसा दिलाया।इस मौके प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा जिलाध्यक्ष योगेश बिश्नोई नगर महामंत्री राजकुमार यादव सनत कुमार पैगिया पीयूष मित्तल धरमवीर पासी आदि व्यापारी उपस्थित थे।