हिमालय प्रहरी

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) मे चलाया गया स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें -

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यह भी पढ़े 👉 कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्रामर, मैनेजर के लिए भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल
प्राचार्य प्रो० अग्रवाल तथा समस्त प्राध्यापको, कर्मचारियो एवं छात्र-छात्राओ द्वारा महाविद्यालय परिसर मे शहीद श्रीमती हंसा धनाई स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य के निर्माण मे अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी अमर शहीद आंदोलनकारियो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।
यह भी पढ़े 👉 पांचवीं पास के लिए निकली बंपर सरकारी नौकरी, 20000 तक होगा वेतन
प्राचार्य ने आध्यात्मिक एवं संस्कृति की पावन भूमि देवभूमि उत्तराखंड की स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, बलिदान और त्याग के परिणाम स्वरुप ही उत्तराखंड राज्य बना। राज्य आंदोलनकारियो के सपनो के अनुरूप प्रदेश के विकास मे सभी का योगदान जरूरी है।
यह भी पढ़े 👉 पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार: डॉ० पसबोला
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी के नेतृत्व मे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियो द्वारा विज्ञान संकाय परिसर की साफ-सफाई की गयी। कार्यक्रम मे डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० अजय कुमार, श्रीमती सुमन, श्री अमित कुमार सिंह, श्रीमती सीमा, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ राकेश रतूड़ी, डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० भरत गिरी गोसाई, श्री अनुपम रावत, श्री मुकेश रतूड़ी, श्री कुंदन लाल, अजीत नेगी, अंकित रावत, रोहित कुमार, मिलन, प्रताप सिंह राणा, राकेश कुमार, श्रीमती लक्ष्मी एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version