हिमालय प्रहरी

एक तो सोना सातवें आसमान पर, उधर कबूतर चोंच में दबाकर ले उड़ा एक लाख की चेन!

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर।एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कबूतर सर्राफा बाजार से एक लाख रुपये की सोने की चेन चोंच में दबाकर उड़ गया।

राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना कस्बे के सर्राफा बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ज्वेलरी दुकान में बन रही सोने की चेन पर कबूतर की नज़र पड़ गई और वह झपट्टा मारकर उड़ गया।
सोना आसमान छू रहा है और उसी बीच यह अनोखी चोरी देख दुकानदार बेबस रह गया। कबूतर चेन लेकर पास की बिल्डिंग की छत पर जा बैठा। बाजार के व्यापारी और लोग नीचे जमा होकर सांसें थामे कबूतर की हर हरकत पर नज़र टिकाए रहे।
कड़ी मशक्कत के बाद मिली राहत
काफी प्रयासों के बाद कबूतर चेन छत पर ही गिराकर उड़ गया। चेन सुरक्षित मिलते ही दुकानदार ने राहत की सांस ली।
पूरे बाजार में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। व्यापारियों का कहना है कि सोना ले जाने का ऐसा मामला पहली बार देखा गया है, जिसने सभी को चौंका दिया।

Exit mobile version