नैनीताल में भारी बारिश के कारण 2 सितंबर 2025 (मंगलवार) को सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूल (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी वंदना ने यह घोषणा भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी “अलर्ट” के बाद की है। यह निर्णय भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज़ बहाव जैसी संभावित आपदाओं से छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया है।
किसी भी आपात स्थिति में, नैनीताल के आपदा नियंत्रण कक्ष से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
- 05942-231178
- 05942-231179
- टोल-फ्री नंबर 1077
