हिमालय प्रहरी

विदेश भेजने के नाम पर ठगे एक करोड़ 22 लाख ,डीआईजी के आदेश पर हुआ मुकदमा पंजीकृत

खबर शेयर करें -


काशीपुर। विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर बड़ी रकम ऐंठने का मामला सामने आया है,पुलिस ने डीआईजी के आदेश पर कबूतरबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दे काशीपुर मोहल्ला रहमखानी विशाल अग्रवाल पुत्र अनिल कुमार अग्रवाल ने डीआईजी को पत्र भेजकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी के आरोपी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है, विशाल अग्रवाल ने बताया है कि 2 साल पहले विजय कुमार ने इकबाल पुत्र ना मालूम के साथ मेरी मुलाकात कराई थी, जिसकी अफजलगढ़ में मैंमर्स उमेर ट्रेडर्स के नाम से एक फर्म भी है, जो लकड़ी का कारोबार करता है,

इकबाल ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 1,25,00000 रुपए की रकम तय कर ली, जिसमें मासिक सैलरी 10,00000 रुपए प्रतिमाह का आश्वासन दिया गया, पीड़ित द्वारा अभियुक्त को आरटीजीएस के माध्यम से एक करोड़ 22 लाख की रकम देने के बाद इकबाल विदेश नहीं भेज पाया और ना ही कोई नौकरी नहीं लगवाई,

पैसे वापस मांगने पर इकबाल ने विशाल को जान से मारने की धमकी देने लगा, ठगी का अहसास होने पर विशाल ने डीआईजी को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Exit mobile version