हिमालय प्रहरी

लालकुआं : सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत स्थाई श्रमिक की करंट लगने के बाद मौत

खबर शेयर करें -

सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं में कार्यरत स्थाई श्रमिक दीप चंद्र पांडे (उम्र लगभग 52 वर्ष) की करंट लगने के बाद मौत हो गई। आनन-फानन में सेंचुरी में ही स्थित डिस्पेंसरी ले जाया गया उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें यहां के चिकित्सकों ने फौरन एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी की एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह WPP इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत थे। इधर श्रमिक संगठनों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा और एक बच्चे को नौकरी देने की मांग उठाई है। घटना के बाद से ही सेंचुरी के श्रमिको में शोक का माहौल है तो वहीं परिवार में कोहरा मचा हुआ है वर्तमान समय में वह और उनका परिवार हल्द्वानी में निवासरत था।

Exit mobile version