हिमालय प्रहरी

पिथौरागढ़ : जंगल में पेड़ से लटका मिला पत्नी सहित चार महिलाओ के हत्यारे का शव

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के बुरसुम गाव में पत्नी सहित चार महिलाओ की हत्या करने वाले हत्यारोपी संतोष राम 40 वर्ष का शव घटना के चार दिन बाद सोमवार पूर्वान्ह 11 बजे के आसपास गाव के ही दवाली बगड़ तोक के जंगल मे पेड़ से लटका मिला। एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिनों राजस्व ग्राम बुरसुम में घटित 4 हत्याओं के आरोपी संतोष राम की क्षेत्र के जंगलों में खोजबीन की जा रही थी। आरोपी चार हत्या करने के बाद से फरार था।

आरोपी की पुलिस, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन
में जुटी थी। सोमवार को संतोष राम का शव गाव से लगभग एक किमी दूर जंगल मे एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव सड़ने लगा था। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Exit mobile version