हिमालय प्रहरी

फर्जी पहचान से नाबालिग को जाल में फंसा कर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गैर समुदाय के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र में नाबालिग लड़की को फर्जी पहचान के जरिए जाल में फंसाकर छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देकर बताया कि करीब दो माह पहले इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी (लड़की की फोटो लगी हुई) के माध्यम से आरोपी ने उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने निजी जानकारी हासिल कर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ाता गया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरन छेड़छाड़ की और विरोध करने पर AI तकनीक के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाया गया।

 

SSP के निर्देश पर तुरंत एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
कोतवाली लालकुआं में मुकदमा संख्या 69/26 के तहत बीएनएस की धारा 78/79, पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 और उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम 2022 की धाराएं 3(1)/5(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस, आरोपी दबोचा

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 1 मई 2026 को आरोपी को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इब्राहिम (27 वर्ष), निवासी ग्राम सरकरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जीरो टॉलरेंस: SSP का सख्त संदेश


एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने साफ कहा कि जनपद में धर्मांतरण से जुड़े अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Exit mobile version