
काशीपुर। पुलिस ने विगत दिनों चोरी हुई मोटरसाइकिलो की चोरी पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को मय तमंचा व दो मोटरसाइकिल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी एसआई ओम प्रकाश ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के साथ एस्कॉर्ट फार्म निकट कुंडेश्वरी में दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया हैं, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एफआईआर नंबर 495/21 की चोरी की गई मोटरसाइकिल यूके 18 केडी 0150 एवं दूसरी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद की है,
साथ ही गिरफ्तार चोरों में मलखान सैनी के पास 315 का बोर का अदद तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है ,पकड़े गए अभियुक्तों ने जानकारी में अपना नाम मलखान सैनी पुत्र रूप सैनी व दूसरे ने अपना नाम शुभम पुत्र सुरेश मोहल्ला कुमायूं कॉलोनी कचनाल गाजी थाना काशीपुर बताया है, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें