हिमालय प्रहरी

प्राइवेट क्लिनिक संचालकों को सार्वजनिक स्थान पर मेडिकल वेस्ट फेंकना पड़ा भारी, नगर निगम की टीम ने कार्यवाही करते हुए तीन क्लिनिकों का चालान कर ₹15000 जुर्माना वसूला

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वछता अभियान के अंतर्गत नगर निगम की टीम ने तीन प्राइवेट क्लीनिक को जैविक अजैविक एवं मेडिकल वेस्ट को मिश्रित करने एवं सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने पर ₹15000 का चालान किया तथा भविष्य में पुनरावृत्ति पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

 

गुरुवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह साहनी व सहायक नगर आयुक्त श्री यशवीर सिंह राठी जी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व प्राइवेट क्लीनिक एवं हॉस्पिटल पर मेडिकल वेस्ट एवं जैविक अजैविक कूड़े के निस्तारण हेतु अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत तीन प्राइवेट क्लीनिक को जैविक अजैविक एवं मेडिकल वेस्ट को मिश्रित करने एवं सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने पर ₹15000 का चालान किया गया साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी कर 2 चालान कर लगभग 1000 का जुर्माना किया गया एवं लगभग 1.5 किलो प्रतिबंध सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए छापेमारी अभियान कुल 5चालान कर 16000 के चालान किए गए छापेमारी दल में लाइसेंस लिपिक  जितेंद्र देवांतक विक्रांत यादव एवं पीआरडी नवरंग सिंह उपस्थित रहे।

Exit mobile version