
रामनगर रोड स्थित श्रीरामलीला मैदान से निकली शोभा यात्र में श्री अयोध्या धाम में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काशीपुर वासियों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। पिछले कई दिनों से काशीपुर क्षेत्र रामधुन से गुंजायमान हो रहा है। कड़ाके की ठंड में आज राम भक्तों ने गाजेबाजे के साथ नाचते हुए रामधुनी गाते हुए और जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्र रामलीला ग्राउण्ड से शुरू होकर मुख्य बाजार रतन रोड, डाक्टर लाईन, मौहल्ला किला से होते हुए वापस रामलीला मैदान में आकर समाप्त हुई। यात्र में रामभक्तो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। इधर, राम भक्तों का कहना है कि 22 जनवरी का दिन देशवासियों के लिए अत्यंत सौभाग्य का दिन है। यात्र का राम भक्तों का पुष्प वर्षा कर कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक, राजनैतिक संस्थाओं व अन्य संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में राम भक्त महिला व पुरूष व छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल रहे।