हिमालय प्रहरी

रामनगर : छापामारी के दौरान भारी मात्रा में पुलिस के हाथ लगी नकली फेवीक्विक

खबर शेयर करें -

रामनगर : पिडिलाइट कंपनी के नकली उत्पाद बिकने की शिकायत पर पुलिस ने रामनगर के बाजार में दो प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस 893 नकली फेवीक्विक बरामद किए।

दुकानदारों के खिलाफ धारा 63/65 कापी राइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल चंदोलिया ने शिकायत की थी कि बाजार में उनकी कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। इस पुलिस ने कंपनी की टीम को साथ लेकर रामनगर बाजार के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामारी की। इस दौरान कैलाश प्रोविजनल स्टोर भवानीगंज की दुकान से 27 नकली फेवीक्विक और प्रदीप इंटरप्राइजेज नन्दालाइन रामनगर के प्रतिष्ठान से 866 नकली फेवीक्विक बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों के स्वामियों के विरुद्ध धारा 63/65 कापी राइट अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इधर रामनगर में काफी समय से नकली फेवीक्विक धड़ल्ले से बेची जा रही थी जिसकी सूचना कंपनी को लगी। जिस पर यह कार्रवाई की गई। छापामार कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची हुई है।

Exit mobile version