हिमालय प्रहरी

लाल कुआं: खूनी संघर्ष में घायल विशाल की उपचार के दौरान मौत, विगत एक सप्ताह से राम मूर्ति में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था विशाल, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। विगत एक सप्ताह पूर्व नगर के 25 एकड़ श्रमिक कालोनी में हुए खुनी संघर्ष में घायल युवक विशाल शर्मा ने राममूर्ति अस्पताल में
उपचार के दौरान आज दम तोड़ दिया। घायल विशाल विगत एक सप्ताह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था इधर घर का चिराग बुझाने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताते चले कि सेंचुरी पेपर मिल की श्रमिक बस्ती 25 एकड़ कॉलोनी में विगत एक सप्ताह लवकुश पुत्र बुधीराम यादव निवासी 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं ने अपने साथियों के मिलकर उसके पुत्र विशाल शर्मा के साथ मारपीट गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे पर प्राण घातक हमला कर दिया था खुनी संघर्ष में घायल युवक विशाल शर्मा को हल्द्वानी से रेफर कर राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां एक हफ्ते से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे विशाल ने
उपचार के दौरान आज दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है क्षेत्र में हर कोई विशाल की मौत पर स्तब्ध है।वही विशाल के ऊपर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतारने वाले लवकुश पुत्र बुधीराम यादव निवासी 25 एकड़ कॉलोनी लालकुआं उम्र 23 वर्ष, राजकुमार पुत्र बुधीराम यादव उम्र 27 वर्ष और आकाश कुशवाह पुत्र महातम सिंह उम्र 23 वर्ष को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Exit mobile version