राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार , मानीला अल्मोड़ा में आज दिनांक 16/10/2023 को रेंजर यूनिट, एंटी ड्रग प्रकोष्ठ तथा एन एस एस के संयुक्त तत्वाधान में जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ विकास दुबे के मार्गदर्शन में निकाली गई। रैली का नेतृत्व एवं संयोजन रेंजर लीडर डॉ सन्तोष पंसारी, एंटी ड्रग सेल की प्रभारी डॉ रेखा तथा एन एस एस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ गार्गी लोहनी द्वारा किया गया।
रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाना एवं स्वच्छता के महत्व को दर्शाना था। रैली में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं रेंजर्स ने प्रतिभाग किया। स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय से निकटवर्ती गांव प्रधान खत्ता तक स्थानीय निवासियों को जागरूक किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ नीरज रुबाली, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गोरखनाथ, डॉ भावना अग्रवाल, डॉ शैफाली सक्सेना, डॉ जितेंद्र प्रसाद, डॉ रविन्द्र मिश्रा, डॉ अर्जुन कुमार, श्री भूपाल सिंह एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें