हिमालय प्रहरी

स्वच्छ शहर के साथ स्वस्थ काशीपुर का संकल्प: महापौर दीपक बाली की बड़ी पहल, कल नगर निगम में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ अब महापौर दीपक बाली ने शहरवासियों के स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ी पहल की है। नगर निगम काशीपुर की ओर से 24 मार्च (मंगलवार) को निगम परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
महापौर और नगर आयुक्त के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में KVR अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर एवं खून की जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया जाएगा।
यह स्वास्थ्य शिविर नगर निगम परिसर में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसका शुभारंभ स्वयं महापौर दीपक बाली द्वारा किया जाएगा।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने सभी पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनकल्याणकारी शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।
साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी पर्यावरण पर्यवेक्षक अपने अधीनस्थ पर्यावरण मित्रों के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
महापौर दीपक बाली की इस पहल को शहर में “स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

Exit mobile version