सिडकुल की वैडर ऑटो कंपनी में मशीन में काम करते वक्त एक कर्मचारी का हाथ कटने का मामला सामने आया है। हादसे से गुस्साए कर्मचारियों ने कंपनी में जमकर हंगामा काटा और कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी प्रभारी पुलिस के मौके पर पहुंचे। जहां श्रमिकों ने घायल को उचित मुआवजा व बेहतर उपचार देने की मांग की। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद घायल को नि जि अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से बहादुर गंज बहेड़ी यूपी व हाल निवासी नारायण कॉलोनी निवासी देवेश कुमार सिडकुल की सेक्टर दस स्थित नील मेटल प्रोडक्ट्स लिमिटेड कंपनी में काम करता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात रोजमर्रा की भांति वह रात्रि ड्यूटी पर कंपनी गया था और मशीन पर कार्य करने लगा।
तभी अचानक डाई मशीन में देवेश का हाथ चला गया और चीख पुकार की आवाज सुनकर सहयोगी कर्मचारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और मशीन को बंद कर दिया,लेकिन तब तक कर्मचारी का हाथ पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो चुका था। हादसे की खबर कंपनी परिसर में फैली,तो कर्मचारियों का पारा चढ़ गया और आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।
बुधवार की सुबह जब हादसे की खबर अन्य कर्मचारियों को हुई,तो कर्मचारियों पुन: हंगामा काटते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया और कंपनी परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि अप्रशिक्षित होने के बाद भी कर्मचारी को द्यातक मशीन पर कार्य करवा गया है।
उन्होंने कंपनी प्रबंधन से घायल को उचित मुआवजा और बेहतर उपचार के साथ ही उसका हाथ लगाने की मांग की,क्योंकि निजी डॉक्टरों के अनुसार घायल कर्मचारी का हाथ शत प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो चुका है और हाथ कटाने के सिवाए इसका कोई उपचार नहीं है। दो घंटे चले हंगामे व वार्ता के बाद आखिरकार कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों का गुस्सा शांत किया। जिसके बाद श्रमिक अपने अपने कार्य पर चले गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें