हिमालय प्रहरी

रुद्रपुर : सतर्कता विभाग ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) और लेखाकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के रूद्रपुर में सतर्कता विभाग ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) और लेखाकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार खटीमा निवासी राजेन्द्र सिंह मेहता की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि क्षय रोग निदान कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कराये गये प्रचार प्रसार की धनराशि के भुगतान के तहत आरोपियों की ओर से रिश्वत की मांग की गयी थी।

शिकायत की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी। सतर्कता विभाग की ओर से जांच में तथ्य सही पाये जाने के बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर ट्रैप कर लेखाकार अनिल जोशी को 16 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से शिकायत के बाद एसीएमओ डा0 तपन कुमार शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हेम चंद्र कांडपाल के नेतृत्व में गठित टीम में मनोहर, विनोद कुमार यादव, दीप जोशी, जगदीश बोरा व नवीन कुमार शामिल थे।

Exit mobile version